बंशीधर नगर : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को 17 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सर्जन डॉ विरेन्द्र कुमार ने किया जबकि ऑपरेशन कार्य मे अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, डॉ रामानुज प्रसाद, ए एन एम सुशीला तिग्गा, ममता कुमारी, नीलम लता, ओम कुमार, शैलेश ठाकुर सहित अन्य कर्मियों ने सहयोग किया।