बंशीधर नगर : नगर उंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसी दामर के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर रूप से घायल सोनडीहा ग्राम निवासी आदित्य कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया, जबकि पाल्हे कला निवासी माया कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।