whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27129428
Loading...


आशियाना की तलाश में दर-दर ठोकरें खा रहे हैं आदिवासी दंपति, प्लास्टिक के नीचे कट रही है जिंदगी

location_on बिशुनपुरा access_time 05-Feb-21, 03:46 PM visibility 682
Share



आशियाना की तलाश में दर-दर ठोकरें खा रहे हैं आदिवासी दंपति, प्लास्टिक के नीचे कट रही है जिंदगी


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : सरकार असहाय लोगों को समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न तरह की योजना चला रही है। जिसके सहारे सभी लोगो को पक्का घर, राशन, पेंशन मिले एवं भूख से मौत जैसे मामले जड़ से खत्म हो। लेकिन निष्ठुर लोकतंत्र और लापरवाह जनप्रतिनिधि होने का खामियाजा आज भी कई लोग भुगत रहे हैं। इन्ही में से एक हैं पिपरीकला पंचायत के दरबाहा टोला निवासी राजेश सिंह खरवार एव उनकी पत्नी सविता देवी। इस दम्पति की जिन्दगी आज भी प्लास्टिक से झोपड़ी लगा कर रहने को मजबूर है। यह दम्पति आज भी आजादी के 74 वर्ष होने के बाद भी आवास, राशन जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। मालूम हो कि पिपरिकला पंचायत स्थित दरबाहा टोला निवासी राजेश सिंह खरवार अपनी पत्नी के साथ प्लास्टिक से झोपड़ी बना कर रह रहे है।
इसके पीछे कोई परिवार नहीं रहने के कारण इन दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजेश सिंह खरवार के पिता वासुदेव सिंह खरवार आर्थिक स्थिति के मारे बचपन में ही छोड़ कर बाहर कमाने चले गए थे, बचपन में छोड़ जाने के बाद लगभग 25 वर्ष बाद भी पिता का कोई जानकारी नही मिली, जिसके बाद आनाथ राजेश सिंह खरवार का पालन पोषण ननिहाल में किया गया, उसके बाद राजेश सिंह खरवार बालिक होते ही ननिहाल से आकर अपने गांव दरवाहा में प्लास्टिक से झोपड़ी बना कर पिछले 6 वर्षों से रह रहा है। अंततः गांव वालों की मदद से इसकी शादी कराई गयी, जिसके बाद यह दम्पति किसी तरह अपनी जीवन बसर कर रहे है। यह दम्पति अपनी बदहाल जिंदगी को लेकर कई बार प्रखंड या जनप्रतिनिधियो के दरवाजे के चक्कर लगा रहे है।
लेकिन इन निष्ठुर जनप्रतिनिधियो एवम शासन प्रशासन ने कोई ठोस पहल नही किया है, जिसके कारण ऐ दम्पति आज भी एक प्लास्टिक से बना झोपड़ी के नीचे जीवन बसर करने को मजबूर है। राजेश सिंह खरवार ने बताया कि किसी तरह प्लास्टिक के नीचे रात के अंधेरे में जंगली जानवरों के डर भय के बीच अपना जीवन बिता रहे है। इनके पिता बचपन में छोड़ कर जाने पर अनाथ होने के बाद सरकारी सहायता का आस लगाए हुए हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play