बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-व्यवसायी संघ के अनुरोध पर स्थानीय लोगो की सुबिधा के लिए आगामी 8 फरवरी को 11.30 बजे पूर्वाहन में अनुमण्डल कार्यालय परिसर में वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कैम्प में योग्य आवेदकों से प्राप्त आवेदन पत्र में उनके ब्लड ग्रुप,आंखों की जांच व आवेदन पत्र को तत्काल ऑन लाइन किया जायेगा।
अनुमण्डल पदाधिकारी जय वर्द्धन कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक को आवेदकों के ब्लड ग्रुप व आंखों की जांच के लिए ब्लड जांच दल व आंखों के विशेषज्ञ चिकित्सक को, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवेदकों से प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑन लाइन करने हेतु नजदीकी प्रज्ञा केंद्र संचालक को अनुमण्डल कार्यालय परिसर आयोजित कैम्प में प्रतिनियुक्त करने तथा नेट वर्क इंजीनियर झारनेट को जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के लिए निर्धारित कार्यपालक दण्डाधिकारी के कार्यालय कक्ष में झारनेट की सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।