बिशुनपुरा : इन दिनों बिशुनपुरा प्रखंड के एक छोटे परिवार से आने वाला अपर बाजार निवासी छोटू कुमार गुप्ता, पिता उदय प्रसाद गुप्ता का स्कैच पेंटिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस स्कैच पेंटिंग के बारे में पूछे जाने पर छोटू ने बताता कि लॉक डाउन से ही यह स्कैच पेंटिंग अपने से करते आ रहा है। लगभग दर्जनों पेंटिंग अब तक बना चुका हूं। उसने बताया कि वह इसका कोर्स कहीं नही किया है। साथ ही कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो आगे इससे भी अच्छा स्कैच पेंटिंग बना सकूंगा, लेकिन इसका कोर्स करने के लिए गरीबी बीच में आ जा रही है।