whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125335
Loading...


बीईईओ द्वारा विधायक के इशारे पर आधा दर्जन शिक्षकों पर कार्रवाई किए जाने का चौतरफा निंदा, शिक्षक नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Feb-21, 04:56 PM visibility 669
Share



बीईईओ द्वारा विधायक के इशारे पर आधा दर्जन शिक्षकों पर कार्रवाई किए जाने का चौतरफा निंदा, शिक्षक नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : केतार में एक साथ आधा दर्जन शिक्षकों पर विधायक भानू प्रताप शाही के निर्देश पर बीईईओ द्वारा किये गए कार्यवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। इसे लेकर झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए बीईईओ पर कार्रवाई की मांग किया है। गुलाब मेमोरियल मार्किट में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बीईईओ द्वारा की गई कार्रवाई की घोर निंदा करते हुए इसे शिक्षकों के मान सम्मान गिराने वाला तुगलकी फरमान बताया। संघ के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि सभी 6 शिक्षक अपने-अपने स्कूल से संबंधित काम को लेकर स्कूल अवधि के बाद बीआरसी गए थे। लेकिन विधायक के इशारे पर बीईईओ द्वारा एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विदित हो कि केतार प्रखण्ड संसाधन केंद्र के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्यवक ने 2 फरवरी को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षक राम लखन राम, शिवपूजन यादव, आशीष कुमार पाठक, महेंद्र सिंह, रविशंकर सिंह व शम्भू सिंह का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने पर निलम्बन व सेवा समाप्ति की बात कही गयी है। पत्र में कहा गया है कि विधायक भानू प्रताप शाही के क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी शिक्षक बीआरसी के पास थे और उस दौरान विधायक के साथ सामान्य शिष्टाचार का भी पालन नहीं किया गया। कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि बीईईओ विधायक के एजेंट के रूप में काम करना बंद करें। शिक्षकों का मान समम्मान विधायक से कहीं अधिक है।
व्यक्ति को संस्कार और शिष्टाचार शिक्षक ही सिखाते हैं, और विधायक शिक्षक पर ही मान सम्मान नहीं करने का आरोप लगा रहा हैं, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि तत्काल बीईईओ, शिक्षक पर किये गए कार्रवाई संबंधी पत्र वापस नहीं लेते हैं तो संघ गढ़वा से लेकर रांची तक विभाग के पदाधिकारी से मिलकर बीईईओ पर कार्रवाई की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संघ आंदोलन भी करेगा। उक्त दौरान संघ के नगर ऊंटारी अध्यक्ष भरत प्रसाद, अनुमंडलीय पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, संघ के अंचल सचिव जनेश राम, जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र पांडेय भी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play