whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472298
Loading...


एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-25, 09:25 PM visibility 905
Share



एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नगर परिषद, सीओ और गढ़वा थाना ने की संयुक्त कार्रवाई

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के निर्देश पर रविवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम, गढ़वा थाना के उप निरीक्षक सुबोध बड़ाइक और नगर प्रबंधक ओमकार यादव की संयुक्त टीम ने शहर के रंका मोड़ स्थित अवैध रूप से संचालित एचपी गैस गोदाम को सील कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गैस एजेंसी को एचपी गैस ग्रामीण वितरक के रूप में ओबरा गांव के लिए लाइसेंस प्राप्त था, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए एजेंसी संचालक ने इसे शहर के घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से संचालित कर रखा था।

गोदाम यामाहा बाइक और ऑटो पार्ट्स की दुकान के भीतर छिपा कर चलाया जा रहा था, जिससे प्रशासन को गुमराह किया जा रहा था। न तो इस स्थान के लिए कोई वैध अनुमति ली गई थी, न ही वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था, जो जन सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकता था।

सोमवार को एसडीएम संजय कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके से 76 भरे हुए तथा 149 खाली सिलेंडर बरामद हुए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भरे हुए सिलेंडरों को सील करना उचित नहीं समझा गया, इसलिए उन्हें ओबरा स्थित अधिकृत गोदाम में भेज दिया गया, जबकि शेष गोदाम परिसर को खाली सिलेंडरों सहित सील कर दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि पिछले छह महीनों में इस गोदाम पर तीन बार छापेमारी की गई थी।

हर बार सिलेंडरों को हटवा कर संचालक को लिखित हिदायत दी गई, अनुज्ञप्ति रद्द करने की चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अंततः जनहित में परिसर को स्थायी रूप से सील करने का निर्णय लिया गया ताकि भविष्य में इसका उपयोग न हो सके।

उन्होंने अंचल अधिकारी, नगर परिषद और थाना को निर्देश दिया कि गोदाम संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की अवैध गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी हैं।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शहरी क्षेत्र में अन्य अवैध गैस गोदामों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

सीलिंग के समय गोदाम संचालक मौके पर नहीं मिला, लेकिन उसका स्टाफ गुड्डू सिंह उर्फ विकास सिंह उपस्थित था। स्थानीय लोगों के अनुसार, एजेंसी का असली मालिक कभी सामने नहीं आता, बल्कि रिंकू धर दुबे नामक व्यक्ति ही इसे लंबे समय से चला रहा है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play