रंका : रंका में गढ़वा जिला स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीन सिंह ने रंका समुदयायिक स्वास्थ्य केंद्र के बरवाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विश्रामपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
कोरोना वायरस को लेकर गढ़वा जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक जेबीयर एक्का ने संयुक्त रुप से रंका समुदयायिक स्वास्थ्य केंद्र के बरवाडीह तथा बिश्रामपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों में कोविड के मरीजों की स्थलीय स्क्रीनिंग जांच में उपस्थित होकर कर्मियों को दिशा निर्देश दिए तथा अनुमंडल स्तरीय रंका समुदयायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कोविड सेंटर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रखण्ड लेखा अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता डॉ जीएन पाण्डेय एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामाशीष चौधरी भी उपस्थित थे।