whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126458
Loading...


ग्रामीणों ने एसडीओ से किया मुखिया द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जा जमाने की शिकायत

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Feb-21, 04:48 PM visibility 702
Share



ग्रामीणों ने एसडीओ से किया मुखिया द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जा जमाने की शिकायत


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखण्ड के गरबाँध पंचायत के मुखिया द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन पर विगत कई वर्षों से अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब गरबाँध पंचायत के पाटगढ़ टोला के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया। ग्रामीणों ने आवेदन में लिखा है कि वर्ष 2007-08 में स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा उक्त आंगनबाड़ी केंद्र बनवाया गया था। उस समय गरबान्ध में एक भी आंगनबाड़ी भवन नहीं था। भवन पर गरबान्ध पंचायत के मुखिया सोहन उरांव का कब्जा है। ग्रामीणों द्वारा जब भवन को खाली करने के लिए कहा जाता है तो वे कहते हैं कि जहां भी जाना है, जाइये मैं भवन खाली नहीं करूंगा।
ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में अनुमंडल पदाधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने का अनुरोध किया है। आवेदन में चरित्र उरांव, मीना देवी, मूर्ति देवी, इंद्रावती देवी, धनेश्वर उरांव, सुनील उरांव, शम्भू राम, मुन्ना देवी, श्यामलाल एक्टर, नर्मदा उरांव, बलभद्र राम, देव नाथ राम सहित लगभग 200 ग्रामीणों के नाम शामिल है। गरबाँध पंचायत के पाटगढ़ टोला स्थित आंगनबाड़ी सेविका सीमा देवी ने बताया कि वर्ष 2016 में मेरा चयन है। कुछ माह बाद ही आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत हुआ था। तब से आज तक मैं इसी भवन पर कार्य कर रही हूँ। जिस भवन की बात की जा रही है, उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नही है। गरबाँध पंचायत के मुखिया सोहन उरांव ने इस संबंध में बताया कि यह सच है कि वर्ष 2007-08 में आंगन बाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए एनआरईपी से लगभग दो लाख रुपये स्वीकृत किया गया था।
लेकिन कार्य के दौरान मात्र 30,000 (तीस हजार) रुपये का भुगतान किया गया। फिर आज तक कोई भुगतान नहीं किया गया। अगर भुगतान प्राप्त हुआ होता तो भवन विभाग को देना मजबूरी होती। जब कि ऐसा हुआ नहीं। फिर मैंने अपना पैसा लगा कर कार्य पूरा किया। उन्होंने बताया कि आज तक उक्त भवन के संबंध में किसी ने नहीं पूछा। भवन बना हुआ है, मेरा भुगतान हो जाएगा तो मैं भवन विभाग को हैंड ओवर कर दूंगा। इस संबंध में सीडीपीओ रीना साहू ने बताया कि ऐसे किसी भवन के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर भी मैं पता करने की कोशिश करूंगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play