बंशीधर नगर : अनुमण्डल पदाधिकारी जय वर्द्धन कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर व सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को ससमय द्वितीय व अंतिम क़िस्त का भुगतान करने का निर्देश दिया है।
एसडीओ ने कहा है, कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई लाभुक प्रथम क़िस्त प्राप्ति के बाद आवश्यक कागजात व फ़ोटो जमा करने के पश्चात तीन माह बीतने के बाद भी उन्हें द्वितीय व अंतिम क़िस्त नही मिला, जिसके कारण आवास निर्माण का काम लंबित है।एसडीओ ने कहा है कि आसन्न तेज गर्मी के मौसम में उत्पन होने वाले जल संकट व बरसात के मौसम में लम्बित आवास का निर्माण कार्य पूरा करने में लाभुको को अत्यधिक परेशानी होगी।
उन्होंने सभी बीडीओ को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको द्वारा जमा किये गए कागजात व फ़ोटो की जांच कर अविलम्ब लम्बित क़िस्त की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया है।
एसडीओ ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुक जिन्हें तीन माह से अधिक समय तक कागजात व फ़ोटो जमा करने के बाद भी अभी तक द्वितीय व अंतिम क़िस्त का भुगतान नहीं हो सका है वे इसकी शिकायत अनुमण्डल स्तर पर मोबाइल नम्बर-9934556735(शुभम कमल) पर तथा छः माह से अधिक समय होने पर जिला स्तर पर मोबाइल नम्बर-8340325214 (संजीव पांडेय) तथा मोबाइल नम्बर-7004019671(रानी द्विवेदी) शिकायत दर्ज करा सकते हैं।