पलामू : लेस्लीगंज थाना के जुरू गांव में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में शामिल दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।
विवाद का मूल कारण रास्ता पर के जमीन के आगे का हिस्सा (फ्रंट)को लेकर है। दोनों को पीएम आवास के तहत घर बनाना है। दोनों के बीच आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा पूर्व में हुई है। किंतु अब जगधारी यादव पूर्व के बंटवारे को नकारते हुए फ्रंट पर अपना घर निर्माण करना चाहते हैं, जबकि उनके भतीजे अनिल यादव बंटवारे की बात कह रास्ते पर घर निर्माण करने से मना किया। दोनों पक्षों ने लेस्लीगंज थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।