धुरकी : थाना क्षेत्र के मीरचइया गांव के जंगल से पुलिस ने एक विवाहिता का शव पेंड़ मे फंदे से झुलता हुआ बुधवार को रात आठ बजे बरामद किया है।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला गांव के सुखलाल भुइयां की पत्नी अनीता देवी 40 वर्ष की है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका महिला के परिजनों के अनुसार वह मंगलवार की रात्रि नौ बजे अपनी तीन बेटी और दो बेटों को भोजन कराने के बाद घर से बाहर निकली थी। उसके बाद परिजनों ने देर रात उसकी खोजबीन करने लगे। इसके बाद भी पता नहीं चला।
वहीं बुधवार को दोपहर बाद मृतक महिला का शव घर से दूर जंगल में एक पेड़ में साड़ी के फंदे से झुलता हुआ देखा गया।
उसके बाद यह खबर गांव मे आग की तरह फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया की उसके बाद पुलिस को सुचना मिली सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पेड़ के फंदे से बरामद कर शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि यूडी कांड दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मृतका की पति वर्तमान में घर पर नहीं है। वह काम करने को लेकर गुजरात गया है। घटना की सूचना मोबाइल के द्वारा दी गयी है।