गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लगातार सक्रिय है। नगर परिषद गढ़वा के द्वारा आज वार्ड 8 में नए स्वीकृत 20 लाभुको के साथ बैठक की गई, जिसमें उन्हें ससमय आवास पूर्ण करने की जानकारी दी गई। साथ ही आज वार्ड 8 में और नए 35 लाभुक को नए फार्म प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फार्म भरा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ का यह अंतिम अवसर है। उसके बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी, सिटी प्रबन्धक ओमकार यादव सीएलटीसी सुनील कुमार, पीएमसी राज कुमार वार्ड प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, प्रदीप कुमार केशरी पायल एवं इस वार्ड की जनता मौजूद थे।