whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27136628
Loading...


विधायक जी का नाराजगी पड़ा भारी आधा दर्जन शिक्षकों का वेतन कटा, शो कॉज व बर्खास्तगी की भी मिली धमकी

location_on गढ़वा access_time 03-Feb-21, 10:27 PM visibility 664
Share



विधायक जी का नाराजगी पड़ा भारी आधा दर्जन शिक्षकों का वेतन कटा, शो कॉज व बर्खास्तगी की भी मिली धमकी


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
चैनल हेड, नूतन टीवी



गढ़वा : गुरु को भले ही देवता से भी ऊपर का दर्जा धर्मशास्त्र में दिया जाता हो अथवा उसे राष्ट्र निर्माता से समाज नवाजे, मगर विधायक जी की तलफदारी नहीं करना पड़े, ऐसा वर्तमान समय में संभव नहीं है। क्योंकि तलफदारी नहीं करने पर नाराज जनप्रतिनिधि का खामियाजा ऐसे शिक्षकों को भुगतना पड़ जाता है। कुछ ऐसी ही घटना केतार प्रखंड के आधा दर्जन शिक्षकों के साथ घटी है। बेचारे शिक्षक अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद बीआरसी केतार में गपशप लड़ाने में मशगूल थे। इसी बीच विधायक जी की गाड़ी इन शिक्षकों के सामने से गुजर गई, पर इनकी नजर नहीं पड़ी। या यूं कहें कि उन्होंने दौड़ कर सलामी नहीं ठोकी, नतीजा रहा कि कुछ घंटे बाद ही उन्हें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश प्रसाद के द्वारा 1 दिन का वेतन काटने की सजा सुनाते हुए शो कॉज का नोटिस थमा दिया गया है ।
शो कॉज में माकूल जवाब नहीं देने पर बर्खास्त करने तक की धमकी दी गई है। आगे क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा, मगर इन विचारों को विधायक जी की तलफदारी नहीं कर पाने की इतनी भारी किमत चुकानी पड़ेगी शायद स्वप्न में उन्होंने सोचा नहीं होगा। दरअसल आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह पहेली है, अथवा हकीकत तो, आप जान ही लीजिए कल यानी दो फरवरी को विधायक जी क्षेत्र भ्रमण के दौरान केतार गए थे। उनकी गाड़ी तेज रफ्तार से केतार बीआरसी होते हाई स्कूल के कैंपस में जाकर रुकी। इसी दौरान बीआरसी भवन में ड्यूटी समाप्त होने के बाद आधा दर्जन शिक्षक राम लखन राम, शिवपूजन यादव, आशीष कुमार पाठक, महेंद्र सिंह, रविशंकर सिंह तथा शंभू सिंह विधायक जी की गाड़ी का आकलन नहीं कर पाने के कारण बैठे रहे।
बाद में जब गाड़ी हाई स्कूल कैंपस में पहुंची तो वहां भी उन्होंने विधायक जी के अपेक्षा के अनुकूल वंदना नहीं किया। नतीजा रहा कि उन्हें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश प्रसाद के द्वारा वेतन काटने का नोटिस यह कहते हुए भेजा गया है कि उन्होंने विधायक जी के साथ शिष्टतापूर्ण व्यवहार नहीं किया है। नोटिस जो तामिल किया गया है, शो कॉज कर दिया गया है, बर्खास्त करने तक की धमकी भी है। उसमें आगे इस घटना का पटाक्षेप क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा, मगर गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु की मान्यता वाले इस देश में शिक्षकों की ऐसी दुर्गति होगी शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play