रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत शहीद चौक के समीप श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के कार्यालय का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस जिला ग्राम विकास प्रमुख जेठन सिंह, सहखंड पालक अर्जुन चौधरी, सह संयोजक संतोष गुप्ता एवं बजरंग दल के सह सयोजक त्यागी उमाकांत ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जेठन सिंह ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक स्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है।ताकि निधि समर्पण कार्यक्रम को सफल किया जा सके। खंड सह पालक अर्जुन चौधरी ने कहा कि 15 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलने वाले निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत यह कार्यालय का उद्घाटन किया गया है, ताकि निधि समर्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
मौके पर प्रवीण पाल, मनीष कुमार, हेमंत पाठक, राजेश सिंह, यादव, सुनील गुप्ता, उमाशंकर यादव, संजय पासवान, रामाशीष यादव, नीतीश प्रसाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।