बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव में बुधवार को निर्माणाधीन पक्के मकान का दीवार गिरने से 5 माह की एक दूधमुंही बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंजीत कुमार चंद्रवंशी अपने निर्माणाधीन मकान के दीवार का तराई कर रहा था। तभी 8 फीट का दीवार गिर गया और उसके नीचे 5 माह की ऋतु कुमारी दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तत्काल उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।