भवनाथपुर : मकरी में चल रहे छह दिवसीय एमसीसी कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को मकरी बनाम भँवरिया टीम के साथ खेला गया जिसमें मकरी टीम ने भँवरिया टीम को छह विकेट से हराकर मैच में जीत हासिल किया। जिसमें 120 रन का लक्ष्य दिया गया था। विजेता व उपविजेता टीम को मकरी के समाजसेवी अनुज यादव उर्फ बबलू यादव ने नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए बबलू यादव ने कहा कि इस छोटे से पँचायत में कम संसाधनों के बीच जो आप लोगों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है। इसी तरह का लगातार प्रयास जारी रहा तो आप सब प्रखंड से निकल कर जिला व राज्य स्तरीय टीम में खेल सकते हैं।
इसके लिए संसाधन की जो भी आवश्यकता होगी मैं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। ट्राफी विजेता टीम मकरी के कप्तान रंजीत कुमार यादव व उपविजेता भँवरिया के सुधीर कुमार यादव को दिया गया।