मेराल : मेराल प्रखंड के तेनार गांव निवासी विजय गुप्ता, संजय गुप्ता के घर पर अधिकारियों के जांच में सहयोग नहीं करने के मामले में संजय गुप्ता के घर निगरानी हेतु पुलिस बल को तैनात कर दिया गया, जिससे अवैध धान के कारोबार कर रहे बिचौलियों में मचा हड़कंप गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा एफसीआई में धान बेचने को लेकर आवेदन दिया गया था। जिसमें 50 क्विंटल से अधिक धान बेचने पर उपायुक्त गढ़वा द्वारा संबंधित धान विक्रेता किसानों के भूमि एवं उपज की सत्यापन करने को कहा गया था। इसके आलोक में जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी जियाउल हक अंसारी अंचलाधिकारी के साथ जांच करने तेनार गांव मौके से स्थल पर पहुंचे थे।
जहां धान विक्रेता संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता द्वारा इस जांच में सहयोग नहीं किया गया, तो अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा तेनार लाइन के बगल स्थित उनके घर पर मेराल थाना पुलिस को देख-रेख के लिए प्रतिनियुक्त किया है। ताकि अधिकारियों द्वारा किए जा रहे जांच को प्रभावित नहीं किया जा सके।
इधर धान विक्रेता विजय गुप्ता ने बताया कि उनके पास घर में धान है। जो स्वयं अपने तीनों भाईयों के खेत से उपज की गई धान रखा गया है।