whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27159414
Loading...


वनकर्मियों पर हमला के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

location_on मेराल access_time 03-Feb-21, 05:26 PM visibility 660
Share



वनकर्मियों पर हमला के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ गांव 17 मई 2020 को वन कर्मियों पर हुए हमले के मामले में मेराल पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ गांव में डीएफओ सहित अन्य वन कर्मियों पर हुए हमले में पूर्व में ही 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि इस कांड में संलिप्त आरोपी नरेश चौधरी को डीएफओ से लूटी गई रेडमी का एंड्राइड मोबाइल के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में बाकी और संलिप्त लोगों पर अनुसंधान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 मई 2020 को गढ़वा डीएफओ ने 25 लगभग वनकर्मी के साथ कजराठ गांव में अवैध आरा मशीन संचालन की सूचना पर छापेमारी के लिए गए थे।
छापेमारी के दौरान आरा मशीन संचालक द्वारा कुछ ग्रामीणों को भड़का कर वन कर्मियों पर हमला कर दिया था। जिसमें होमगार्ड का जवान संजय यादव एवं वनरक्षी आनंद कुमार घायल हो गए। मौके पर उपस्थित रेंजर मनोज सिंह को भी हल्की चोटें आईं थी। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के बोलेरो जेएच-14 डी- 3244, जेएस-14 ए- 9367 एवं जीप जेएच- ए0- 602 व दो कैंपर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर मेराल थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर, अवैध रूप से संचालित मनदीप चौधरी का आरा मशीन एवं वहां रखा लकड़ी का बोटा को जप्त कर डीएफओ के साथ गढ़वा भेज दिया था। इस अभियान में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सअनि रामभरोसा शर्मा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play