गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के मध्या पंचायत स्थित झुरा गांव में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर का आज ढलाई का कार्य संपन्न हुआ।
मौके पर मौजूद मां दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अगस्त तिवारी ने कहा कि यह मंदिर झुरा सहित पूरे गोवावल क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र है। क्योंकि प्रत्येक वर्ष यहाँ भव्य रूप से दुर्गा पूजा होते आया है और गांव के ग्रामीणों की मांग थी कि यहां पर मंदिर की स्थापना हो। ग्रामीणों सहित गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगो के सहयोग से इस मंदिर का कार्य पूरा हुआ और ढलाई का कार्य आज संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का जो सपना था, वह आज पूरा हुआ है।
अध्यक्ष श्री तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मंदिर का ढलाई का कार्य संपन्न हुआ फिर भी मंदिर में और भी कई कार्य हैं।
गुम्बज बनना बाकी है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही मंदिर का कार्य और आगे बढ़ सकता है।
इस मौके पर राजेंद्र दुबे, रामचंद्र पासवान संजय तिवारी रबिन्द्र चंद्रवंशी, लल्लन तिवारी, प्रदीप तिवारी, संजय पासवान, गौरव तिवारी, कौशलेश तिवारी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।