बंशीधर नगर : अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि में अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल नगर में किया गया। पहली घटना रमना थाना क्षेत्र के बुलका ग्राम की है, जहाँ आपसी विवाद में हुए मारपीट में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हुए। जबकि दूसरी घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिकि ग्राम में हुआ जिसमें पिता पुत्र दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बुलका निवासी मुन्नी भुइया व उनकी पत्नी केवली देवी तथा देवा उरांव व उसका पुत्र सोहन लकड़ा, कोलझिकि ग्राम के राजू चंद्रवंशी व उसकी पत्नी विद्धान्ति देवी के नाम शामिल है।