बंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय के अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद के स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार को कार्यालय कर्मियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुग्रीव प्रसाद को अंग वस्त्र, कलम व डायरी भेंट किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की ने कहा कि सुग्रीव प्रसाद का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। सुग्रीव काफी व्यवहार कुशल व मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि स्थानांतरित स्थल जिला स्थापना कार्यालय में भी इनका कार्य सराहनीय रहेगा। सुग्रीव प्रसाद ने कहा कि जब तक यहां रहा पदाधिकारी से लेकर सभी कर्मियों का भरपूर मान सम्मान व प्यार मिलते रहा।
इसे आजीवन नहीं भूल पाएंगे।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, कार्यालय सहायक सुरेश राम, कंप्यूटर ऑपरेटर उपेंद्र कुमार, नाजिर नितेश कुमार सिन्हा, शुभम कमल, ब्रिज वासिनी कुमारी, नीतीश कुमार तिवारी, कमल किशोर, पवित्री देवी आदि उपस्थित थे।