सगमा : प्रखंड अंतर्गत टेन प्लस टू हाई स्कूल बीरबल के समीप चल रहे तिरंगा क्रिकेट टूनामेंट के छठवां लिग मैच के फाइनल मुकबला में। ठरका की टीम ने उत्तर प्रदेश से चलकर आए विंढमगंज की टीम को हराकर कप पर कब्जा जमाया।
उपस्थित खिलाड़ियो व दर्शकों को संबोधित करते हुय जिप सदस्य नंद गोपाल यादव ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए मेरा प्रयास शुरू से ही रहा है। मैं हर समय प्रखंड के युवाओं के साथ रहा हूँ। प्रखंड क्षेत्र के युवाओं का साथ मुझे हरसमय मिला है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के लिए हर सुख दुःख में मैं आप सभी के साथ खड़ा हूँ।
वहीं पर समाजसेवी बीरबल पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इंद्रजीत कुशवाहा ने कहा कि युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक फिटनेस बनाये रखने के लिये खेल एवं योगा करना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मेरे पंचायत के सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति तथा खेल में रुचि बढ़ाकर अपने पंचायत व प्रखंड से लेकर राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बिरबल पंचायत की उखिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने का कहा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश से चलकर आए दिन हम उनकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 16 ओवर में 100 रन का लक्ष्य ठरका टीम को दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी ठरका की टीम ने तो ठरका की टीम नौंवें ओवर में मैच जीत कर ठरका टीम ने कब्जा किया। विजेता टीम ठरका व उप विजेता टीम विंढमगंज को मुख्य अतिथि जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, राजेश बैठा समाजसेवी इंद्रजीत कुशवाहा, रामेंद्र मिश्रा, प्रमुख पति अजय साह, धर्मजीत यादव, पारसनाथ यादव, माकांत मिश्रा, सुमन मिश्रा ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को विजेता ट्राफी व उप विजेता टीम को 8100 सौ और उप विजेता 5100 सौ ट्राफी सहित दोनों टीम के खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं पर मैन आफ द मैच राजेश बैठा के द्वारा गोलू सिंह को दिया गया। अंपायर की भूमिका मणि शंकर विश्वकर्मा व मनमोहन विश्वकर्मा ने निभाया। जबकि पारसनाथ यादव और आशीष विश्वकर्मा के द्वारा कमेंट्री किया जा रहा था।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुखिया प्रत्याशी इंद्रजीत कुशवाहा, मणिशंकर विश्वकर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष प्रजापति, कामेश्वर गुप्ता, अशोक कुशवाहा का काफी सहयोग रहा। मौके पर खेल का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।