गढ़वा : जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई अलग-अलग घटना में एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों घटना में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया।
पहली घटना सोमवार की शाम जिलांतर्गत् खरौंधी थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में एक अधेड़ का शब बरामद किया गया। अधेड़ का पहचान हुसरू गांव निवासी रामेश्वर उरांव के रूप में हुई। घटना के संबंध में परिजनों नें बताया कि रामकेश्श्वर सोमवार की शाम घर से निकले थे। कुछ देर बाद गांव में सूचना मिली की खड़िया गांव के एक कुएं में शव पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला तो शव का पहचान रामकेश्वर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि घटना कैसे हुई उसकी जानकारी नहीं है।
वहीं दूसरी घटना मंगलवार दोपहर में सदर थाना क्षेत्र के सोनुपरवा में कुआ में डुबने से हुई। उक्त घटना में सोनपुरवा गांव निवासी सुदर्शन बिंद की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुदर्शन कुएं पर नहाने गए हुए थे। उसी दौरान पैर सिलिप करने से वह कुएं में गिर गए। स्थानिय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृ़त घोषित कर दिया।
वहीं तीसरी घटना में मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव निवासी सुनिल राम की बेटी नेहा कुमाारी की मौत जहर खाने से हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नेहा सोमवार की शाम बताया कि जहर खा ली हूँ। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। मंगलवार दोपहर में उसका मौत हो गया।