whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206124
Loading...


शारिक के विस्फोटक शतक से गढ़वा टाईगर्स ने गढ़वा डेंजर्स को एक विकेट से हराया

location_on गढ़वा access_time 02-Feb-21, 05:32 PM visibility 656
Share



शारिक के विस्फोटक शतक से गढ़वा टाईगर्स ने गढ़वा डेंजर्स को एक विकेट से हराया
विजयी टीम


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शारिक खान के शतकीय पारी की बदौलत गढ़वा टाईगर्स ने गढ़वा डेंजर्स को एक विकेट से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। शारिक ने महज 63 गेन्दों में 14 चैको एवं 8 छक्कों की धुंआधार पारी की बदौलत 122 रन ठोंक डाले। उसे मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा डेंजर्स ने निर्धारित 45 ओवरों के इस मैच में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाया। इसमें रमन सिंह ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 50 रन बनाये। वहीं तन्मय कुमार ने 36, दिव्य रंजन ने 33, प्रशान्त गोस्वामी ने 31, अर्पित गिरी ने 25 तथा पंकज चैधरी ने 23 तथा अंकित राज ने 16 रनों का योगदान दिया।गढ़वा टाईगर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए अजय सिंह ने 4, शुभम गौरव ने 3 तथा शारिक खान एवं अंकित पाण्डेय ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा टाईगर्स की टीम ने शारिक के विस्फोटक शतक से 32 वें ओवर में 9 विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टाईगर्स की ओर से शारिक के 122 के अतिरिक्त मोहित राज ने 33, अजय सिंह ने 18 तथा मंजय पाल ने 14, अखलाकुर ने 13 तथा कुमार गौरव ने 10 रनों का योगदान दिया। गढ़वा डेजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए ध्रुव कुमार मेहता ने 5, प्रशान्त गोस्वामी ने 3 तथा अंकित राज ने 1 विकेट प्राप्त किया। शारिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पंकज कुमार चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का अन्तिम लीग मैच बुधवार को गढ़वा टाईगर्स तथा गढ़वा रेंजर्स के बीच खेला जाएगा। इसके पश्चात प्वाईन्ट टेबल के आधार पर अन्तिम चार में पहुंचने वाली टीम पलामू वाॅरियर्स, गढ़वा रेंजर्स, गढ़वा टाईगर्स तथा गढ़वा डायनामोस के बीच नाॅक आउट आधार पर सेमी फाईनल तथा फाईनल खेला जाएगा।
सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का फाईनल 7 फरवरी को खेला जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play