बंशीधर नगर : झारखंड स्टेट वॉलीबॉल संघ के निर्देश पर मंगलवार को जल क्रांति भवन में खेल प्रेमियों की एक बैठक हुई। इसमें आगामी 9 फरवरी को ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।
नवगठित कमेटी का अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ छोटू को, सचिव राजू कुमार को, कार्यकारी अध्यक्ष अमोद कुमार को, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय को, कोऑर्डिनेटर अनुज दुबे को, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव को, मीडिया प्रभारी संजय प्रसाद को तथा सदस्य श्रवण पासवान, सुनील कुमार, अजय कुमार, अंजनी दुबे व अमर राम को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता वॉलीबॉल संघ के गढ़वा जिला संयोजक जीनाहुद्दीन खां ने किया।
मौके पर संघ के जिला कोच अरुण कुमार तिवारी, अनुज दुबे, कमलेश कुमार पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, अंजनी दुबे, अमर राम, अजय कुमार, संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे।