गढ़वा : रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा के सचिव डॉ जेपी सिंह को सीएस का प्रभार मिलने पर रेडक्रॉस क्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सह सचिव नंद कुमार गुप्ता एवं एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य एमपी केसरी तथा मनोज केशरी ने डॉ जेपी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर डॉ जे पी सिंह ने रेड क्रॉस के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं गढ़वा जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने भी उम्मीद जताई है की सीएस डॉ जेपी सिंह के निर्देशन में गढ़वा जिला में स्वास्थ सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ रेड क्रॉस भी बेहतर काम करेगा। मौके पर झालको के पूर्व चेयरमैन मो. सिराज अहमद अंसारी भी उपस्थित थे।