गढ़वा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पुन: गढ़वा नगर परिषद भवन में विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा के देखरेख में शहरी गरीब, वृद्ध, विधवा, विकलांग लोगो को पेंशन दिलाने के लिए गढवा अंचल पदाधिकारी जे.के.मिश्रा द्वारा अपने अंचल निरीक्षक संतोष शुक्ला,राजस्व कर्मचारी नरेंद्र राम, उपेंद्र राम, नथुनी राम,के साथ शिविर लगाया गया, जिसमे आज कुल 198 लोगो का,एवम पिछले दिनांक 28,जनवरी को 135 कुल 333 लोगो को पेंशन की स्वीकृती दी गई।

इस मौके पर अध्यक्ष पिंकी केसरी, कार्यपालक पदाधिकारी, कमल किशोर सिंह, वार्ड पार्षद, ममता देवी, रेनू देवी, अंजू देवी, गजाला सिदिकी, बिनोद प्रसाद, संजय कुशवाहा,मनोज मेहता, सबिता देवी, घनश्याम प्रसाद, दिनेश गोंड, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी, कृष्णा जी, सुरेंद्र कश्यप, मुन्ना जी, सुनील मेहता, मुकेश गुप्ता, उमेश मेहता, सहित नगर परिषद के सभी कार्यालय कर्मी गण उपस्थित थे।

इस शिविर से गढवा शहरी क्षेत्र के वैसे लोगो को काफी लाभ मिला, जो अपने अपने पेंशन स्वीकृति के लिए काफी दिनों से प्रयासरत रहने के बावजूद काम नहीं हो पा रहा था। वे सभी काफी खुश हुए।और उन सबों ने मुक्त कंठ से अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवम नगर परिषद के अध्यक्ष, सभी जन प्रतिनिधियों सहित विधायक प्रतिनिधि के प्रयास की काफी सराहना की।