भवनाथपुर : भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम साढ़े छह बजे करीब वनसानी गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान राजु राम के नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को एक इंडिका कार धक्का मारते हुए आगे कुछ दूरी पर हाई स्कूल के समीप जाकर सड़क के किनारे खोदे गये ट्रेंच में जाकर पलट गई। गंभीरावस्था में बच्चे को 108 एंबुलेंस से भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नितेश भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि शाम में घर के पास ही बच्चा सड़क पार हो रहा था, तभी खरौंधी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही इंडिका कार बच्चे को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया जो आगे जाकर ट्रेंच में पलट गई।
हलांकि इंडिका पर सवार सभी लोग भाग निकले। जबकि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।