भवनाथपुर : सोमवार को गढ़वा जिला अंधापन नियंत्रण समिति के निर्देश के आलोक में स्थानीय जमा दो हाई स्कूल के 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले 91 छात्रों का नेत्र की जांच भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात नेत्र सहायक सोनी कुमारी के द्वारा किया गया। जिसमें नौ छात्रों के आंखों की रौशनी में गड़बड़ी पाया गया।
मौके पर नेत्र सहायक सोनी कुमारी ने बताया कि विभाग के निर्देश के आलोक में स्कूली छात्रों का आंख की जांच किया जा रहा है, इस दौरान जिस किसी के आंखों की रौशनी में दिक्कतें आएंगी, उन्हें सरकार द्वारा निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा।
जांच के दौरान स्कूल के प्राचार्य विकास प्रजापति, रोहिणी कांत देव पांडेय, ओमप्रकाश कुमार के अलावे अन्य शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।