मझिआंव : पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने निर्देश प्राप्त है कि विगत 15 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर रोक रहेगा। बावजूद मजे से नदियों से अवैध तरीके से बालू का उठाव जारी है। इसके विरोध में भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य विरेंद्र नाथ दुबे ने अंचलाधिकारी राकेश सहाय को शिकायत पत्र देकर किसी भी परिस्थिति में नदियों से बालू का उठाव करने पर पाबंदी सुनिश्चित करने की बात कही है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा है कि हाईवा एवं ट्रैक्टर से बालू माफियाओं द्वारा प्रतिदिन बालू का उठाव कर बिक्री किया जा रहा है। भाजपा नेता श्री दुबे ने बताया की अगर बालू के उठाव पर रोक नहीं लगाई गई, तो लॉकडाउन टूटने के बाद 30 जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।