गढ़वा : अनुसूचित जाति, जन जाति कर्मचारी संघ की बैठक ब्रजकिशोर राम की अध्यक्षता में बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सात फ़रवरी रविवार को रामासाहू उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रशाल में आयोजित अनुसूचित जाति/जन जाति के पुनर्गठन कार्यक्रम में ज्यादा से पदा./कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। साथ में रमकण्डा सी.आई.पर हुए हमले की कडी़ निन्दा करते हुए जिला प्रशासन से आवश्यक कानुनी कारर्वाई करने की मांग की गई।
बैठक में सुशील कुमार, राम भरत राम, अशोक राम, चन्दु राम, उमाशंकर राम, विनोद राम, ब्रजकिशोर राम, अरविन्द कुमार, दयाशंकर राम, एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।