भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के अरसली उतरी महुराँव टोला में जमीनी विवाद की लेकर हुए दो पक्षो के मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भवनाथपुर थाना पुलिस में दोनों पक्षों से आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध करवाई की मांग की गई है। पुलिस को आवेदन प्राप्त होते ही इलाज के बाद दोनों पक्षों को कस्टरडी में ले लिया है।
घायलों में एक पक्ष से जगदीश साव पुत्र, सचितानन्द गुप्ता का पुत्र अमित गुप्ता जबकि दूसरे पक्ष से रामवृक्ष मेहता, उसकी पत्नी शांति देवी की दो शादी शुदा पुत्री विमला देवी व रानी देवी के नाम शामील है। जबकि इस विवाद में सचिता नन्द गुप्ता के शिकायत पर गांव के पूर्व मुखिया सह मुखिया पति श्याम सुंदर गुप्ता भी सभी लोगों के साथ पुलिस हिरासत में ले लिए गए है।
क्या है मामला
बताया जाता है कि मुखिया श्याम सुंदर गुप्ता का अपने गोतिया सचितानन्द गुप्ता से जमीनी विवाद पूर्व से चल रहा है। इसी बीच मुखिया अपना एक जमीन गाँव के रामवृक्ष मेहता से बिक्री कर चुके हैं, जिसमें सोमवार को रामवृक्ष खूंटा गड़ी करने गया था, इसी दरम्यान दोनों पक्षों में लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।