गढ़वा : जिले के विभिन्न विभाग से सोमवार को दो दर्जन से अधिक लोग एक साथ सेवानिवृत हुए। उसमें स्वास्थ्य विभाग से सीएस डॉ एनके रजक, समाजिक वाणिकी श्यामबिहार प्रसाद सहित पुलिस विभाग से छह, वन विभाग से सात, शिक्षा विभाग, समाहरणालय, विभिन्न् प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक दर्जन से अधिक लोग शामिल है। समाजिक वाणिकी के डीएफओ सहित अन्य छह कर्मियों के सेवानिवृति पर कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उस दौरान सेवानिवृति डीएफओ और अन्य कर्मियों को भावभिनी विदाई दी गई। वहीं सीएस के सेवानिवृति पर अस्पताल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उस दौरान सीएस को चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाव विहीन विदाई दी।
सेवानिवृति के बाद सीएस ने कहा कि जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी योजनाओं की संचालन में सभी लोगों को भरपूर सहयोग मिला है। सभी के सहयोग से कोरोना महामारी जैसे वैश्विक महामारी से विजय प्राप्त किया ।