whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215851
Loading...


एसबीआई बरडीहा शाखा की अव्यवस्था से ग्राहक परेशान

location_on मझिआंव access_time 24-Jun-20, 08:34 PM visibility 659
Share



एसबीआई बरडीहा शाखा की अव्यवस्था से ग्राहक परेशान
परेशान ग्राहक एवं सीढ़ियों पर खचाखच भरी भीड़


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : एसबीआई शाखा बरडीहा की लचर व्यवस्था बिल्कुल ही चरमरा चुकी है। बुधवार को कांडी प्रखंड के लामारी, गरदाहा एवं घटहुंआ कला आदि गांव के कई लोग अपने पैसे का निकासी करने के लिए सुबह 9:00 बजे से ही बैंक आए हुए थे। इसके बावजूद भी बगैर पैसे लिए शाम 4:00 बजे तक निराश होकर बैंक के नीचे बैठे हुए थे। इधर मनोज ठाकुर, मंजू देवी, पूजा देवी एवं कुंती देवी समेत कई ग्राहकों ने बताया की हम लोगों को बैंक की ओर से टोकन भी दिया गया था। उसके बावजूद भी काफी इंतजार करने के बाद शाम 4:00 बजे तक पैसे के इंतजार में बैंक के नीचे बैठे पड़े हैं। कहा की बैंक का मुख्य द्वार शाम 4:00 बजे बंद कर दिया गया। लगातार 7 घंटे बीत जाने के बावजूद भी बैंक द्वारा पैसा का भुगतान नहीं करना, बैंक प्रबंधक की लचर व्यवस्था दर्शाती है।
ज्ञात हो कि सप्ताहिक हाट होने के चलते बाजार में काफी चहल-पहल थी। कोई भी सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं कर रहे थे। बैंक सीढ़ियों पर बगैर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किए बैंक ग्राहकों की भीड़ खचाखच भरी थी। समाचार लिखे जाने तक टोकनधारी बैंक ग्राहक पैसे का इंतजार में शाम 6:00 बजे तक बैंक के नीचे जमे थे। जबकि अधिकांश टोकनधारी बैंक ग्राहक दूसरे प्रखंड से आए हुए थे। कई ग्राहक बगैर पैसे लिए वापस लौटने पर मजबूर दिखे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play