भवनाथपुर : भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह के द्वारा बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया गया। बाद में सदर पंचायत के खरवारी टोला आंगनबाड़ी बुथ पर पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय झुमरी बुथ पर पारा शिक्षक मनोज कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया। आपको बता दें कि इस अभियान की सफलता के लिये स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही है, ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति किया जा सके।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से 0 से 5 वर्षों के अपने-अपने बच्चों को नजदीकी के बुथों पर ले जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
मौके पर बीटीटी अनुज कुमार,सहिया रेखा कुमारी, रीता देवी, शिला, सुनीता, देवंती, रेखा कुंअर आदि सेविका और सहिया उपस्थित थे।