बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के रक्सा टोला स्थित आंगनबाड़ी पोलियो बूथ पर सघन प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार व अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।
इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाने में सबका सहयोग आवश्यक है। सभी लोग 0-5 वर्ष के बच्चों को अपने अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो ड्रॉप पिलावें तथा पोलियो मुक्त राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, टीका कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे।