गढ़वा : साहिल सिद्दकी के अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत गढ़वा टाईगर्स ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान खेले जा रहे प्रथम प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गये लीग मैच में गढ़वा डायनामोस को दो विकेट से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। साहिल ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली। उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा डायनामोस ने निर्धारित 45 ओवरों के मैच में 213 रन बना कर 44 वें ओवर में ऑल आउट हो गयी। डायनामोस की ओर से अंकित राज ने शानदार अर्द्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाये। वहीं राहुल राज ने 34, प्रशान्त गोस्वामी ने 33, आयुष कश्यप् ने 29 तथा धीरेन्द्र चैबे ने 17 रनों की पारी खेली। गढ़वा टाईगर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए मोहित राज एवं सैयद सकलेन अहमद ने 3-3 तथा शुभम सौरव ने 2 विकेट प्राप्त किये।
जबकि अखलाक एवं अंकित पाण्डेय ने 1-1 विकेट लिये।
जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा टाईगर्स की टीम ने 32 वें ओवर में 8 विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टाईगर्स की ओर से साहिल सिद्दकी ने नाबाद 57, शारिक खान ने 36, शुभम सौरव ने 26, मंजय पाल एवं अंकित पाण्डेय ने 13-13 तथा सागर मालाकार ने 10 रन बनाये। डायनामोस की ओर से प्रशान्त गोस्वामी ने 53 रनों पर 5 विकेट प्राप्त किये। वहीं मोहसिन ने 2 तथा राहुल राज ने 1 विकेट प्राप्त करने में सफलता हाशिल की। साहिल सिद्दकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा प्रदान किया गया।