गढ़वा : बीआरपी सीआरपी महासंघ गढ़वा का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं जिनमें मानदेय के स्थान पर वेतनमान, समान कार्य के बदले समान वेतन, स्थायीकरण, जीपीएफ कटौती एवं समूह बीमा आदि की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इन समस्या से संबंधित मामलों पर मंत्री के द्वारा कहा गया की मुझे जानकारी है। यह एक राज्य स्तरीय समस्या है जिसका निदान अवश्य होगा, थोड़ा समय देना होगा। पुन: मिलने के आश्वासन के साथ इस समस्या के बारे में राज्य के वरीय लोगों से इस दिशा में बात करने की बात कही।
इस प्रतिनिधि मंडल में मनोज मिश्रा, ओम प्रकाश द्विवेदी, अशोक विश्वकर्मा, सत्येन्द्र चौबे, कमलेश चौबे, कुमार गौरव, अजीत तिवारी, प्रणव शंकर झा, सतीश धर, अरुण कुमार चौबे, अनुप शुक्ल, चन्द्रमौली कान्त, मुकेश कुमार मिश्र, शिव कुमार उपाध्याय आदि लोग उपस्थित थे।