पलामू : पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए शिक्षकों ने एक मांगपत्र अपने-अपने प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। इस मुहीम को शिक्षकों ने आगे बढ़ाया है। शिक्षकगण बैनर व हाथों में तख्तियां लिए नारा लगाते अपने अपने प्रखंड कार्यालय पहुँचे।
शिक्षको का कहना है कि पुरानी पेंशन नीति ही ठीक था। सरकार की नई नीति जो 2004 से लागू किया गया है व्यवहारिक नही है। इस नीति के तहत शेयर बाजार पर आधार पर पेंशन फिक्स किया जाता है जो जीवन पर्यंत रहता है।सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मियों का सहारा पेंशन ही होता है चुनाव के समय। वर्तमान सरकार सरकार बनाने के 24 घंटे में पुरानी पेंशन नीति लागू करने का आश्वासन दिया था जो सरकारी कर्मियों की पुरानी मांग थी।
मौके पर जोनल प्रभारी संत कुमार तिवारी प्रखंड संयोजक चंद्रशेखर शुक्ला ,संयोजक अविनाश पांडे, जयशंकर प्रसाद ,अरविंद कुमार सिंह अर्जुन कुमार ,नंद किशोर कुमार, वीर चंद्रशेखर आजाद, इंदु कुमारी, कुमारी अर्पणा ,पूनम कुमारी, कुमारी आरती लता सहित दर्जनों एनपीएस कर्मी साथी उपस्थित थे।