whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261429
Loading...


धान क्रय केंद्र गड़बड़ी की शिकायत पर मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने दो सदस्यीए जांच कमेटी किया गठित

location_on गढ़वा access_time 30-Jan-21, 06:53 PM visibility 655
Share



धान क्रय केंद्र गड़बड़ी की शिकायत पर मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने दो सदस्यीए जांच कमेटी किया गठित


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बाजार समिति स्थित धान क्रय केन्द्र पर किसानों से निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने सहित अन्य गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने डीसी को पूरे मामलें की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। मंत्री के निर्देश के बाद डीसी राजेश कुमार पाठक ने अधिकारियों की दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर जांच रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जांच समिति में शामिल डीएसओ विजेयेन्द्र कुमार और सदर अंचल के सीओ जेके मिश्रा ने धान क्रय केन्द्र पर पहुंचकर पूरे मामलें की जानकारी मौजूद किसानों ने ली। मौके पर मौजूद किसान गौरी शंकर चौबे संजय तिवारी, अमित उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराया कि उक्त लोग मोबाईल में मैसेज आने के बाद अपना-अपना धान लेकर केन्द्र पर पहुंचे हैं।
लेकिन धान की खरीददारी नही हो पा रही है। वहीं बोड़ा और मापी के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक राशि की वसूली हो रही है। इसके अलावा धान की खरीददारी सीरियल नंबर से नही की जा रही है। किसानों ने कहा कि बारिश के कारण उनकी धान भीग गई है। क्रय केन्द्र पर धान रखे होने के कारण रात में उसकी पहरेदारी करनी पड़ रही है। वे लोग पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से धान क्रय केन्द्र पर डटे हुए हैं। लेकिन धान की खरीददारी नही हो पा रही है। जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि धान क्रय केन्द्र पर किसी भी तरह की बिचौलियागिरी नही होने दी जाएगी। किसानों का निर्धारित दर पर धान की कीमत मिले। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। किसानों का धान की खरीददारी जल्द से जल्द किया जाएं इसके लिए निर्देश दिया गया है।
धान क्रय केन्द्र पर जो भी कमियां है उसे तत्काल दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। मौके पर बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे। जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर सभी धान क्रय केन्द्रों के लिए गठित समिति में सदस्य के रूप में संबंधित प्रखंड के झामुमो अध्यक्ष भी शामिल किया गया है। कमेटी के सदस्य धान क्रय केन्द्र की निगरानी करेंगे ताकि किसानों को बिचौलियागिरी से बचाया जा सके। कमेटी में अन्य कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। सभी प्रखंडों के लिए गठित कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष के अलावा चिनिया में राजकिशोर यादव, विजय प्रकाश कुजूर, रामसेवक सिंह, विजय प्रसाद, मो.इम्तियाज अहमद को शामिल किया गया है।
इसी तरह मेराल प्रखंड के लिए विकास कुशवाहा, मिथिलेश देव, शंभू साव, सूर्यप्रकाश जायसवाल, विनोद कुमार सिंह, मो.मकसूद अंसारी, गढ़वा प्रखंड के लिए मोती महतो, रणबहादुर सिंह, सुरेश गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, नारद तिवारी और महमूद खान को शामिल किया गया है। रंका प्रखंड के लिए रामप्रसाद यादव, देवेन्द्र तिवारी, अनिल कुमार, असमुदीन अंसारी और जगदीश टोप्पो को शामिल किया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play