whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261852
Loading...


पुरानी पेंशन की मांग को ले खरौंधी में शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

location_on खरौंधी access_time 30-Jan-21, 06:50 PM visibility 651
Share



पुरानी पेंशन की मांग को ले खरौंधी में शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की गई। साथ ही उक्त मांग को लेकर शिक्षकों के द्वारा बीडीओ संजीत कुमार सिंह को एक सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। बीडीओ को सौपे गए मांग पत्र में भी सिर्फ पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ही जिक्र शिक्षकों के द्वारा किया गया था। इससे पहले वे सभी बीआरसी कार्यालय से जुलूस के शक्ल में होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। वहीं जुलूस के दौरान पुरानी पेंशन दो सरकार, चलो मुख्यमंत्री के द्वार, पुरानी पेंशन चालू करो, घोषणा पत्र न रहे अधूरा सहित दर्जनों तरह के नारे लगाए गए।
धरना प्रदर्शन में शामिल जितेन्द्र पाल, जितेंद्र शर्मा, अमरेश राम, आनंद गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद सिंह, कान्हू रजक, राजाराम सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पेंशन योजना को बंद कर देने से हम सभी शिक्षक सीधे तौर पर उससे वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति हो जाने के बाद वही पेंशन एक सहारा बनकर रह जाता है। उक्त पेंशन को राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2005 से ही बंद कर दिया गया है।जिसे लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play