केतार : केतार के बलिगढ़ पंचायत के चेचरिया गांव में जागृति युवा क्लब के तत्वाधान में चेचरिया मोड़ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पंकज कुमार यादव के द्वारा किया गया और संचालन मृत्युंजय यादव ने किया। कार्यक्रम में पंकज, आकाश, मुकेश, अरुण,पिंटू के द्वारा मोमबत्ती जलाकर, पुष्प अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर बलीगढ़ पंचायत के पूर्व मुखियापती जयनंदन गुप्ता और काफी संख्या में युवा साथी ने भाग लिया।
राहुल, कंचन, श्रीकांत, अभिषेक, तपन सिंह, कुंदन, रंजीत, मुरारी एवं जागृति युवा क्लब के तमाम युवा साथी गण मौजुद हूए।