बिशुनपुरा : बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहायों के बीच समाजसेवी असगर हुसैन लगातार कंबलों का वितरण करते आ रहे हैं। ठंड से प्रभावित गरीब असहायों की जानकारी मिलते ही अमहर पंचायत के 8, 9, 10 एवं 11 वार्ड में सैकड़ो कंबल का वितरण किया है।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी असगर हुसैन ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया हुआ है कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। उन्होंने बताया कि आगे भी वैसे लोग जो ठंड से प्रभावित हो रहे हैं व अपने से कंबल खरीद नहीं सकते उनके बीच कंबल वितरित करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा, वे समाजसेवा का कार्य विगत चार वर्षो से करते आ रहें हैं।
मौके पर रामश्वरूप मेहता, रामप्रवेश मेहता, सुरेंद्र चन्द्रवँशी, बसंत बियार, लव बियार, कामेश्वर सिंह, अशोक राम, रामाशीष राम, नागेंद्र सिंह, बीरबल बियार, राजकुमार बियार, गणेश मेहता, राजेश मेहता, देवेंद्र दीक्षित सहित दर्जनों लोग शामिल थे।