भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के ढेकुलिया निवासी स्व मुखलाल राम की विधवा पत्नी शिवकली कुंअर ने भवनाथपुर थाना में आवेदन देकर अपने प्रधानमंत्री अर्धनिर्मित आवास से ईंट बालू चोरी होने की मामले पर पूछताछ करने पर मारपीट करने की शिकायत भवनाथपुर थाने में किया है।
दिये आवेदन में वृद्ध शिवकली ने कहा है कि 29 जनवरी को मेरा पोता आ कर बताया कि आवास निर्माण में रखे इंट बालू किसी ने चोरी कर लिया है, जिस पर मैं वहाँ जा कर बगल के सुरेश राम से पूछताछ कर रही थी, उसी बात पर आक्रोशित होते हुए सुरेश राम व उसके पुत्र रवि कुमार व राजकुमार राम ने गाली गलौज करते हुए इंट पथर से मारपीट करने लगे। किसी तरह मैं वहाँ से जान बचाकर अपने घर की ओर भागी।