बिश्रामपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिश्रामपुर इकाई के द्वारा भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कैंडल मार्च के पहले युवाओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया,उसके उपरांत वंदे मातरम, भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुल शुक्ल ने कहा कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन। वीर सपूतों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। चीन ने जो कायराना हरकत किया है उसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा।
कैंडल मार्च में रवि शुक्ल, दीपक शुक्ल, प्रशांत गर्ग, अभिजीत शुक्ल, सौरभ, राहुल, किशन सहित कई संख्या में युवा शामिल रहे।