बंशीधर नगर : जेएसएलपीएस कर्मियों ने अपनी 5 सूत्री लंबित मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार किया है। प्रखण्ड प्रशासनिक सहायक नागेन्द्र पाल ने बताया कि पच्चीस हजार रुपये प्रति माह न्यूनतम वेतनमान देने, सभी कर्मियों की सेवा अवधि 60 वर्ष करने, एचआर नियमावली के अनुसार महंगाई भत्ता सरकारी कर्मियों के तर्ज पर दिए जाने तथा सभी कर्मियों को नजदीकी प्रखंड या गृह प्रखंड में पदस्थापित करने की मांग को लेकर हम सभी कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए हमारी मांगो को नही मान लेती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि सरकार यदि पहले ही हमारी मांगो को मान ली होती तो हमे आंदोलन में जाने की जरूरत नही पड़ती।
उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीन रवैये के कारण विवश होकर हम जे एस एल पी एस कर्मियों को कार्य का बहिष्कार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें।
हड़ताल में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार, एफटीसी अनुज कुमार, भरत कुमार, संजय राम, योगेंद्र कुमार सिंह, जया कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।