सगमा : पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन झारखंड प्रदेश के आह्वान पर सगमा प्रखंड के पदाधिकारियों, कर्मी शिक्षक आदि ने एक रैली का आयोजन करते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ दीपक मिंज को मांग पत्र सौंपा। रैली का नेतृत्व प्रखंड संयोजक सुनय राम के द्वारा किया गया। रैली बीआरसी कार्यालय से लेकर सगमा बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। इसमें सारे विभाग के सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मौजूद थे। रैली में पाने पेंशन का अधिकार, चलो मुख्यमंत्री के द्वार, आ गई आपकी बारी,पेंशन देने की करो तैयारी, द्वार आपके आएंगे पेंशन लेकर जाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। रैली प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा का संचालन मो. इब्ने आजम ने किया।
मौके पर अशोक तिवारी, सुशील त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार रजक, सीताराम जायसवाल, अकरम अंसारी, रूपेश कुमार तिवारी, निशा यादव, कुमारी अनीमा वर्मा, राम लाल मेहता, अनूप लाल यादव, सतीश उरांव, गजेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश राम, प्रतिमा यादव सहित कई लोग मौजूद थे।