गढ़वा : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय के सभाकक्ष में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में जिले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया।
इस दौरान कोविड-19 संबंधित मानकों का खासतौर पर ध्यान रखा गया।
विदित हो कि शहीदों की स्मृति में जिला मुख्यालय समेत जिलें के विभिन्न प्रखण्ड कार्यालयों में भी 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
मौके पर उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सतेंद्र नारायण उपाध्याय, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा दिनेश सुरीन, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा चंद्रजीत सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी अरूण उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिले के विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।