लगमा : भारत-चीन सीमा स्थित गलवान घाटी में चीन सेना द्वारा धोखे से भारतीय जवानों को हमला करने के विरोध में हुम्यन केयर टीम लगमा गढ़वा की ओर कल बीते शाम मंगलवार 6:30 बजे लगमा स्टैंड में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया गया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया उनकी आत्मा को शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना किया गया।
अभिषेक तिवारी ने कहा की गलवान घाटी मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा। ह्यूमन केयर टीम उनका ऋणी रहेगा। इस दौरान चीन समान को बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया।मौके पर ह्यूमन केयर टीम के अध्यक्ष सोनु गुप्ता ने कहा चीन की कायरता पूर्ण हरकत से पूरे भारत के लोगों में नाराजगी है।
पुरा देश एकजुट होकर भारत सरकार के साथ खड़ा है। हीरो की बलिदानी को भुला नहीं जा सकता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में अंकित गुप्ता, विकी चौधरी, अजित तिवारी, छोटु तिवारी, नितेश गुप्ता संजय ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।